Thursday, March 1, 2018

अमिताभ बच्‍चन का जीवन - Amitabh bachchan biography in hindi.

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन का जीवन !

हिंदी फिल्म जगत के भगवन माने जाने वाले शहंशाह अमिताभ बच्चन भारत के सबसे सफल, लोकप्रियता तथा ज्यादा समय तक सुपर स्टार’ (अब मेगास्टार’) रहने का गौरव पाने वाले अभिनेता हैं। उन्हें बेशुमार सफलताओं के कारण वन मैन इंडस्ट्रीकहा जाता है। लाखोँ दिलो की धड़कन, उनके चाहनेवालो के भगवान्, और सदी ले महानायक Amitabh Bachchan की संशिप्त जानकारी।
Amitabh-Bachchan

पूरा नाम 
अमिताभ हरिवंश राय बच्चन
जन्म
11 अक्टूबर, 1942
जन्मस्थान
इलाहाबाद
पिता
हरिवंशराय बच्चन
माता 
तेजी बच्चन
विवाह 
अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ
सन्तान
अभिषेक बच्चनश्वेता नंदा

मशहूर लेखक-निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास ने उन्हें अपनी फिल्म सात हिंदुस्थानी’ (1969) में ब्रेक दिया। इसके बाद उन्हें आनंद’ (1970) नमक हरम’ (1973) में  उस दौर के सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ उत्कृष्ट अभिनय करने के लिए पहचाना गया, लेकिन जंजीर’ (1973) से उन्हें एंग्री यंग मैनकी ऐतिहासिक इमेज मिली। आनंदमें राजेश खन्ना एवं शक्ति’ (1982) में दिलीप कुमार के साथ अपनी श्रेष्ठता सिध्द कर उन्होंने हिंदी सिनेमा पर अपना एकछत्र साम्राज्य स्थापित कर लिया। अपने समय की प्रख्यात अभिनेत्री जया भादुड़ी उनकी पत्नी हैं।

अमिताभ बच्चन को फिल्म फेयर पुरस्कार’, राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘पदमश्रीआदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन पर बी.बी.सी. ने एक विशेष वृत्तचित्र भी बनाया है। साथ ही विश्व स्तर पर सर्वेक्षण से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर अमिताभ को मिलेनियम ऑफ दि स्टारसे भी सुशोभित किया है। वह सन 1985 में इलाहाबाद से लोक सभा के लिए चुने गए थे।

अमिताभ बच्चन की Super Hits फिल्मे 

  1. आनंद’ (1970),
  2. नमक हराम’ (1973),
  3. अभिमान’ (1975),
  4. मिली’ (1970),
  5. दीवार’,
  6. शोले’ (1975),
  7. अमर अकबर एंथोनी’ (1977),
  8. मुकद्दर का सिकंदर’ (1978),
  9. त्रिशूल’ (1978),
  10. सिलसिला’ (1981),
  11. शक्ति’ (1982),
  12. अग्निपथ’ (1990) आदि।
एक लंबे विराम के बाद अमिताभ की सिने-स्क्रीन पर फिर से वापसी हुई है। अमिताभ बच्चन कपेरिशन लि. (ABCL) के नाम से उन्होंने एक कंपनी की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य फिल्मों के वितरण के साथ ही सांस्कृतिक एवं संगीत संबंधी कार्यक्रम करना भी है। बंगलोर में आयोजित द मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेन्ट 96’ को भी इस कंपनी ने स्पोन्सर किया था।
विश्व सिनेमा में अमिताभ बच्चन का स्थान मार्लन ब्रांडो, शॉन कोनेरी, केरी ग्रांट आदि से किसी प्रकार कम नहीं है। इधर अमिताभ SONY ENTERTAINMENT चैनल के अंतर्गत कौन बनेगा करोड़पतिगेम शो लेकर छोटे पर्दे पर अवतरित हुए हैं। उनकी जबर्दस्त प्रतिभा व लोकप्रियता के कारण इस शो को सर्वोच्च सफलता मिली है।
Amitabh Bachchan के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उसके जवाब:
Amitabh Bachchan house? अमिताभ बच्चन के मुंबई में 3 घर हैं। –  Jalsa, Pratiksha, Janak
Amitabh Bachchan height? अमिताभ बच्चन उचाई 1.85 m है।
Age of Amitabh Bachchan? अमिताभ बच्चन की उम्र 72 years (October 11, 1942)
Amitabh Bachchan family? अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता, जमाई निखिल नन्दा, पोता अगस्त्य और पोती आराध्या।

                         अमिताभ बच्चन पुरुस्कार सम्मानित 
1.       पद्म भूषण
2.     फिल्म फेयर पुरस्कार
3.      राष्ट्रीय पुरस्कार
4.     पदमश्री
और भी बहुत से सन्मान

0 comments:

Post a Comment